फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family caught the young woman in Lucknow

परिजनों ने युवक-युवती को लखनऊ में पकड़ा

Tue, 22 Dec 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Family caught the young woman in Lucknow
बैरिया। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पीड़िया के दिन एक 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर उस गांव के ही एक युवक द्वारा भगाए जाने के बाद युवक के परिजनों ने दोनों को लखनऊ में पकड़ कर बैरिया थाने को मंगलवार की सुबह सुपुर्द किया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है। दोनों के परिजन थाने में युवक-युवती को समझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

घटना के बाबत लड़की के चाचा द्वारा बैरिया थाने में नामजद तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप है कि 16 दिसंबर को युवती अपनी सहेली के साथ पीड़िया विसर्जन के लिए गंगा किनारे गई थी तभी गांव के ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने जांचोपरांत भगाने वाले युवक के खिलाफ सोमवार को मुकदमा पंजीकृत किया था। युवक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र लखनऊ में पढ़ता है। वह गांव भी नहीं आया था पता नहीं यह घटना कैसे हुई। प्रभारी उप निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। विधिक तरीके से ही मामले को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed