{"_id":"594ab11c4f1c1b9a1c8b4621","slug":"false-department-punishment-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती विभाग की, सजा भोग रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती विभाग की, सजा भोग रही जनता
ballia
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बिजली कनेक्शन होने के बाद भी उपभोक्ताओं को पांच साल बाद भी बिल नहीं मिला है, इस वजह से कनेक्शनधारी उहापोह की स्थिति में है कि उनका कनेक्शन वैध है या अवैध। विभाग से डाटा मांगने पर कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। जिससे लोगों में नाराजगी भी है।्र
सूबे कीसरकार द्वारा पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सूबे के मुखिया द्वारा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जनपद का प्रभारीमंत्री नियुक्त किया है। लेकिन यूपीपीसीएल में आज भी तमाम अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं।
विभागीय कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों को आनन-फानन में बिजली का कनेक्शन तो दे दिया गया, लेकिन उसे कंप्यूटर में पांच साल तक नहीं भेजा गया। लिहाजा उपभोक्ता अपने विद्युत बिल के लिए विद्युत विभाग का चक्कर काटने को विवश है। बार-बार बिल निकालने के लिए उपभोक्ता अधिकारियों के यहां पत्रक भी देते हैं। बावजूद इसके बिल उपभोक्ता को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
ऐसे में उपभोक्ताओं को अब यह डर सताने लगा है कि एक साथ इतना बड़े बिल की रकम कैसे चुकता करेंगे। जबकि विभाग के कर्मचारी एक मुश्त समाधान योजना का लालीपाप देकर उपभोक्ताओं को ठगते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि गलती विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कर रहे हैं और सजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यहीं नहीं चेकिंग के नाम पर भी विभागीय अधिकारी लोगों से अवैध वसूली कर रहे है। वहीं फर्जी तरीके से कनेक्शन देकर कर्मचारी अपने पाकेटभी गर्म करते है।
जिन उपभोक्ताओं का विद्युत बिल पांच साल से बकाया है। उनका बिल किसी कारण से नहीं भेजा रहा है। उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। सभी क्षेत्रों के एसडीओ को निर्देश दिया गया है कि बिल निकालने में किसी प्रकार की हीलाहवाली न करें। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एके मिश्र, अधीक्षण अभियंता, बलिया