फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake of companies found in four sacks

चार बोरे में मिला कंपनियों का नकली समान

Mon, 15 Nov 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Fake of companies found in four sacks
कस्बे के वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर स्थित एक मकान से पुलिस ब्रांडेड कंपनियों के कई सामान बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

संतोष कुमार झा निवासी मुंबई के दहिसर थाना के वैशाली नगर डाबर इंडिया लिमिटेड, मैरिको लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड व रैकिट बैंकर कंपनी नकली सामानों के बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि धोखाधड़ी का ये कार्य चितबड़ागांव में कई वर्षों से फल-फूल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस की ओर से कस्बे के वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर निवासी बिहारी गुप्ता के घर सोमवार को छापामारी की गई। चार बोरे में नकली जस्मिन नारियल तेल, डाबर गुलाबरी, टाटा-टी, हारपीक आदि के साथ ही नकली सामान बनाने का खाली डिब्बा, रैपर, स्टीकर इत्यादि बरामद किया। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि अभियुक्त के घर से नकली सामान बरामद किया गया है। लेकिन अभियुक्त फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed