फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake fertilizer traders till the wire department

नकली उर्वरक कारोबारियों के तार विभाग तक

Tue, 08 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer traders till the wire department
बलिया। जिले में नकली खाद बीज को लेकर किसान परेशान हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से इसको लेकर जांच पड़ताल शुरू की गई है, लेकिन अभी तक खास सफलता नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि इन कारोबारियों के तार कृषि विभाग तक जुड़ा है जहां से अधिकारियों के कार्रवाई की भनक मिल जाती है।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में नकली खाद-बीज के कारोबार पर लगाम नहीं लग सका है। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों की मानें तो अधिक कमाई की लालच में खासकर नकली डीएपी बाजारों में उतारा जाता है और असली बताकर महंगे दामों पर बेचा जाता है। जिले के बांसडीह, बैरिया, सिवन टोला आदि स्थान इस गोरखधंधा के लिए कुख्यात हो चुके हैं जो नकली डीएपी को जिले के बाजारों के साथ ही बड़े पैमाने पर बिहार में खपाने का काम करते हैं। यह भी बताया जाता है कि इन नकली खाद कारोबारियों के पास बड़े गोदाम भी हैं। आसपास के लोगों का मानना है कि इन कारोबारियों के तार कृषि विभाग से जुड़े रहते हैं और किसी तरह की कार्रवाई की भनक इन्हें लग जाती है और सतर्क हो जाते हैं। हालांकि इस तरह की बात सामने आने पर सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने पूरे दिन छानबीन की और पांच दुकानों से सैंपलिंग भी की। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि सैंपलिंग की गई है और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला स्पष्ट होगा। बताया कि नकली उर्वरक के मामले पर नजर है और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed