Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake examiner arrested in varanasi school found closed in ballia teachers kept avoiding giving answers

UP : बलिया से जुड़े हैं फर्जी परीक्षकों के तार..., वाराणसी में पकड़ाए थे तीन शातिर; जवाब देने से बचते रहे टीचर

Fri, 07 Feb 2025 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 07:04 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रैक्टिकल में डीएवी इंटर कॉलेज में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जीव विज्ञान के छात्रों का प्रैक्टिकल लेने के लिए जिस परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी, वह तो नहीं आए, लेकिन उनकी जगह तीन अन्य लोग परीक्षा लेने पहुंच गए।

विज्ञापन
Fake examiner arrested in varanasi school found closed in ballia teachers kept avoiding giving answers
वाराणसी में फर्जी परीक्षक सहित तीन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Exam : यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान बीते गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज (वाराणसी) से फर्जी परीक्षक के पकड़े जाने के बाद बलिया के उकछी स्थित उसके विद्यालय नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज में सुबह से ही ताला लटका मिला।

विज्ञापन




विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत कई जिम्मेदारों के नंबर बंद हो गए थे। कुछ जिम्मेदारों से बात हुई तो कोई न कोई बहाना बनाकर कन्नी काटते दिखे। बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए संवेदनशील घोषित जिले में लिखित परीक्षा से पहले ही इस मामले का खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बतादें, जिस विद्यालय के शिक्षक को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने जाना था, उन्हीं का आधार कार्ड और उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य के मुहर को तीनों ने फर्जीवाड़े का हथियार बनाया, ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Board : फर्जी परीक्षक पकड़ाए..., कॉलेज के चपरासी ने रची थी साजिश; हैरान कर देगा ये शातिर अंदाज

डीएवी इंटर कॉलेज में नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज उकछी बलिया के राजीव कुमार शर्मा को परीक्षक बनाया गया था। गुरुवार को उनकी जगह गाजीपुर के मानपुर टिकरी निवासी अजीत यादव परीक्षक बनकर पहुंच गया।

उसके साथ गाजीपुर के भौराहा निवासी ध्रुव यादव और बलिया के उकछी निवासी अमरेंद्र कुमार तिवारी भी पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड अमरेंद्र तिवारी है, जो उकछी के कॉलेज में लिपिक है। इसी ने पूरी साजिश रची।

Trending Videos

शातिर अंदाज से की गई थी प्लानिंग

फर्जी परीक्षक और एक अन्य के साथ गाजीपुर से ही किराए की कार बुक कर तीनों डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरेंद्र तिवारी ही काॅलेज की देखरेख करता है। इसमें उसका सहयोग गाजीपुर का अजीत और ध्रुव करता है।

मामला पकड़ में आने के बाद शुक्रवार सुबह से ही नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर कालेज उकछी में ताला लटका रहा। बच्चे आए और ताला बंद देख वापस लौट गए। विद्यालय में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें कुछ मजदूर लगे हुए थे। पूछने पर जानकारी होने से इन्कार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : प्रैक्टिकल में फर्जीवाड़ा, वाराणसी में परीक्षक बनकर पहुंचे तीन युवक धरे गए; ऐसे हुआ था शक

विद्यालय पर मौजूद स्वयं को प्रबंध समिति के अध्यक्ष बताने वाले विजय बहादुर तिवारी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए राजीव शर्मा की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में एडमिट हैं।

कहा कि बिना सूचना दिए विद्यालय के अमरेंद्र तिवारी, जो लिपिक का कार्य करते हैं, दो अन्य साथी ध्रुव और अजीत यादव के साथ विद्यालय को बिना बताए परीक्षक बनकर वाराणसी चले गए। इसकी जानकारी विद्यालय के न प्रधानाचार्य को है न प्रबंधक को। उन्होंने यह भी बताया कि अजीत यादव और ध्रुव यादव दोनों गाजीपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed