फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board exam Fake examiner caught in varanasi college peon hatched conspiracy

UP Board : फर्जी परीक्षक पकड़ाए..., कॉलेज के चपरासी ने रची थी साजिश; हैरान कर देगा ये शातिर अंदाज

Fri, 07 Feb 2025 03:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 03:43 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रैक्टिकल में गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जीव विज्ञान के छात्रों का प्रैक्टिकल लेने के लिए जिस परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी, वह तो नहीं आए, लेकिन उनकी जगह तीन अन्य लोग परीक्षा लेने पहुंच गए।

विज्ञापन
UP Board exam Fake examiner caught in varanasi college peon hatched conspiracy
फर्जी परीक्षक सहित तीन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Exam 2025 : लिखित परीक्षाओं में दूसरे के नाम पर परीक्षा देते परीक्षार्थियों के पकड़े जाने की घटनाएं तो होती है, लेकिन प्रैक्टिकल लेने वाले परीक्षक की जगह कोई दूसरा आए, ऐसा जल्दी नहीं होता है। डीएवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को हुई घटना में फर्जीवाड़ा करने वाले तीनों लोग पुलिस की गिरफ्त में तो हैं। 

विज्ञापन


जिस विद्यालय के शिक्षक को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने आना था, उन्हीं का आधार कार्ड और उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य के मोहर को तीनों ने फर्जीवाड़े का हथियार बनाया। ताकि किसी को शक न हो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रैक्टिकल में फर्जीवाड़ा, वाराणसी में परीक्षक बनकर पहुंचे तीन युवक धरे गए; ऐसे हुआ था शक
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज में एनडीएस केजी इंटर कॉलेज उकछी बलिया के राजीव कुमार शर्मा को परीक्षक बनाया गया था। गुरुवार को उनकी जगह गाजीपुर के मानपुर टिकरी निवासी अजीत यादव परीक्षक बनकर पहुंच गया। 

इनके साथ गाजीपुर के भौराहा निवासी ध्रुव यादव और बलिया के उकछी निवासी अमरेंद्र कुमार तिवारी भी आए। पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड अमरेंद्र तिवारी है, जो उकछी के कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इसी ने पूरी साजिश रची। फर्जी परीक्षक और एक अन्य के साथ गाजीपुर से ही किराए की कार बुक कर तीनों डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे।

Trending Videos

दो निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं, एक है चपरासी
पूछताछ में पता चला कि बलिया निवासी अजीत और गाजीपुर निवासी ध्रुव निजी विद्यालय में पढ़ाते हैं। जबकि अमरेंद्र चपरासी है। प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया है कि डीएवी इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान प्रवक्ता राजीव दूबे की सूझ-बूझ से मामला पकड़ में आया।

छात्रों से सवाल पूछने पर हुआ संदेह तो हुआ खुलासा
अजीत ने जीव विज्ञान के छात्रों से सवाल पूछना शुरू किया। कुछ छात्रों को उनके सवाल पूछने का तरीका अलग लगा। उन्होंने बिना कुछ कहे विद्यालय के प्रधानाचार्य को जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में जीव विज्ञान के प्रवक्ता राजीव दूबे को छात्रों से बातचीत कर समाधान करवाने कहा। 

राजीव दूबे ने बातचीत शुरू की तो उन्हें भी शक हुआ। उन्होंने बलिया के मूल परीक्षक के नंबर पर बात की तो पता चला कि वह तो आए ही नहीं हैं। इसके बाद तीनों को कमरे में बिठाया गया। फिर पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed