{"_id":"67a4b53d769162810504cbbb","slug":"fake-examiner-caught-in-dav-inter-college-varanasi-dios-arrived-preparations-for-action-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : प्रैक्टिकल में फर्जीवाड़ा, वाराणसी में परीक्षक बनकर पहुंचे तीन युवक धरे गए; ऐसे हुआ था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : प्रैक्टिकल में फर्जीवाड़ा, वाराणसी में परीक्षक बनकर पहुंचे तीन युवक धरे गए; ऐसे हुआ था शक
Thu, 06 Feb 2025 06:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:42 PM IST
सार
डीएवी इंटर काॅलेज में फर्जी परीक्षक के पहुंचने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। उसको पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
फर्जी परीक्षक ले रहा था परीक्षा।
- फोटो : freepik
विस्तार
UP Board Exam 2025 : यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रैक्टिकल में गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जीव विज्ञान के छात्रों का प्रैक्टिकल लेने के लिए जिस परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी, वह तो नहीं आए, लेकिन उनकी जगह तीन अन्य लोग परीक्षा लेने पहुंच गए।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध लगने पर प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भी दी है। युवकों के पास से वास्तविक परीक्षक के नाम का आधार कार्ड, बलिया के संबंधित कॉलेज की मोहर सहित अन्य कागजात मिले हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों में 1 से 8 फरवरी तक इंटर के प्रैक्टिकल हो रहे हैं। गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज में इंटर जीव विज्ञान का प्रैक्टिकल था। समय से यहां परीक्षार्थी आ गए।
विज्ञापन
बलिया के एनडीएस केजी इंटर कॉलेज उकछी के राजीव शर्मा नामक परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी, वह नहीं आए। उनके नाम पर गाजीपुर के अजीत यादव परीक्षा लेने पहुंच गया। उसके साथ दो अन्य लोग अमरेंद्र कुमार तिवारी और ध्रुव यादव भी आ गए।
जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. राजीव दूबे ने शक होने पर अजीत यादव से पूछताछ की। पता चला कि तीनों फर्जी परीक्षक बनकर आए। प्रधानाचार्य ने कोतवाली थाने में सूचना दी। सूचना मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह भी पहुंच गए।