फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake check of 10 crores imposed, one in custody

10 करोड़ का फर्जी चेक लगाया, एक हिरासत में

Tue, 18 Jan 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fake check of 10 crores imposed, one in custody
सिकंदरपुर। भोपाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का फर्जी चेक लगाकर 10 करोड़ रुपये पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से भुगतान कराने की कोशिश के मामले से हड़कंप मचा हुआ है। बैंक मैनेजर संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा नंबर-2 निवासी हरिशंकर राव ने 12 जनवरी को सिकंदरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में यूलिक फर्म के नाम से करेंट अकाउंट खुलवाया था। अभी खाते की प्रक्रिया पूर्ण भी नहीं हुई थी। सोमवार की शाम को हरिशंकर ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का 10 करोड़ का चेक अपने खाते में जमा कर दिया। बड़ी रकम देख कर ब्रांच मैनेजर ने चेक क्लियरेंस के लिए भोपाल स्थित संबंधित बैंक को मेल कर जानकारी चाही। देर शाम को उक्त बैंक ने अपने उपभोक्ता (दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रोपराइटर) को चेक के बारे में जानकारी दी तो उसके हाथ पांव फूल गए। कंपनी के प्रोपराइटर ने बताया कि क्लोनिंग के जरिये फर्जी चेक तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार का कोई चेक कंपनी द्वारा जारी नहीं किया गया है। भोपाल स्थित बैंक और संबंधित उपभोक्ता की मेल प्राप्त होने के बाद मंगलवार को पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस संबंध में एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि जालसाजी कर भुगतान कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed