{"_id":"63a1eb7586dafc6f3a695dab","slug":"facility-of-treatment-with-investigation-will-be-available-in-block-public-health-unit-ballia-news-vns6894867119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मिलेगी जांच के साथ इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मिलेगी जांच के साथ इलाज की सुविधा
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार प्रयासरत हैं। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों के साथ ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीयर और सिकंदरपुर सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक के निर्माण में 79 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों स्थान पर भूमि के चिह्निकरण का कार्य पूरा हो चुुका है। जल्द निर्माण पूरा करने की बात कही जा रही है।
एनएचएम के डीपीएम आरबी यादव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर सेवाएं बेहतर हों, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। दो वर्षों में दो ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाए जाने के लिए 250 वर्ग भूमि चिह्नित कर जगह का प्रस्ताव मांगा था। इसमें सीयर और सिंकदरपुर सीएचसी का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। धन का आवंटन हो चुका है। शासन से नामित निर्माण संस्था यूपीआरएनएस इसका निर्माण कराएगी। जल्द निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ब्लाक स्तर पर मुहैया हो सकेंगी।
विज्ञापन
यह मिलेगी सुविधा
बलिया। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब, बीएचएचआईएस का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
इसके लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मरीजों को प्राथमिक स्तर का इलाज मिल सकेगा। इसमें डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ होंगे, जो सामान्य बीमारी से पीड़ितों को इलाज मुहैया कराएंगे। दवा, पैथोलॉजी और दूसरी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इन सेंटरों में इलाज की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त होगी।
हायर सेंटर मरीज हो सकेंगे रेफर
बलिया। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट से गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर रेफर किया जा सकेगा। अब तक सीएचसी-पीएचसी से गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने की बाध्यता रही है। कई बार ऐसे मरीज भी जिला अस्पताल रेफर होते हैं, जिनकी बीमारी का यहां भी इलाज संभव नहीं होता। फिर यहां से उनको हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इसमें काफी समय लगता है।
सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। बड़े और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ितों का दबाव कम करने की कवायद तेज की गई है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मरीजों को प्राथमिक स्तर का इलाज मिल सकेगा। इसमें डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ होंगे, जो सामान्य बीमारी से पीड़ितों को इलाज मुहैया कराएंगे। इन सेंटरों में इलाज की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त होगी।