फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Facilities to be developed in mini industrial estate

मिनी इंडस्ट्रीयल इस्टेट में विकसित की जाएंगी सुविधाएं

Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Facilities to be developed in mini industrial estate
मिनी इंडस्ट्रीयल इस्टेट के रूप में करीब 30 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए जिगनी खास औद्योगिक परिक्षेत्र की याद अब उद्योग विभाग को आई है। मिनी इंडस्ट्रीयल स्टेट घोषित होने के बाद भी आज तक मूलभूत सुविधाओं की बहाली नहीं हो सकी। विभागीय उपेक्षा और परिक्षेत्र की देखरेख के अभाव में अधिकांश भूखंड पर ग्रामीणों ने कब्जा जमा रखा है। अब औद्योगिक परिक्षेत्र के विकास के लिए 3.85 करोड़ का इस्टीमेट बनाया गया है।
विज्ञापन

जिगनी खास औद्योगिक परिक्षेत्र में तीन दशक बाद भी यहां एक भी उद्यम स्थापित नहीं हो सका है। युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। करीब तीन एकड़ में फैले जिगनी खास मिनी औद्योगिक परिक्षेत्र में अब तक आरसीसी रोड, नाली बाउंड्रीवाल मुख्य द्वार और पार्क का निर्माण और बिजली की व्यवस्था तक नहीं हो पाई है। इस कारण आज तक यहां कोई भी उद्यम स्थापित नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारी जब भी युवा उद्यमियों से जिगनी खास परिक्षेत्र में औद्योगिक इकाई लगाने की बात करते है तो वहां का मंजर देख लोग पैर पीछे खींच लेते हैं। एक बार विभागीय अधिकारियों ने 20 में 15 प्लाटों को एक ही उद्यमी को आवंटित कर दिया था। वह वहां की भूमि पर खेती करने लगा था। जब हो-हल्ला हुआ तो आनन-फानन में आवंटन रद्द किया गया। यह पहली बार नहीं है कि मिनी औद्योगिक क्षेत्र जिगनी खास के विकास के लिए शासन से धन आवंटित करने की मांग की गई है। विभागीय लापरवाही से करीब तीन दशक से यहां एक भी उद्यम स्थापित नहीं हो सका है। अब एक बार फिर मिनी औद्योगिक क्षेत्र जिगनीखास में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए करीब 3.85 करोड़ का प्रस्ताव जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से उद्योग निदेशालय कानपुर से बजट आवंटन की डिमांड की गई है, जिससे यहां सड़क आरसीसी रोड के साथ नाली का निर्माण होगा। बाउंड्रीवाल के अलावा मुख्य द्वार भी बनेगा। प्रशासनिक भवन के अलावा पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। पेयजल की व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन

बनरहीं के विकास के लिए स्वीकृत हुआ धन
जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास विकास मिनी औद्योगिक क्षेत्र बनरही में भी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए उद्योग निदेशालय ने विभाग द्वारा भेजे गए 96.40 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इससे यहां सड़क, आरसीसी रोड, नाली, बाउंड्रीवाल और पार्क का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। वर्तमान समय में यहां पर कुल 45 यूनिटें स्थापित हैं। इनमें ज्यादातर फ्लोर मिल, स्टेशनरी कारखाना, आइस और केमिकल फैक्ट्री के अलावा लोहे की आलमारी का कार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी औद्योगिक क्षेत्र जिगनी खास के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन और उद्योग निदेशालय कानपुर को पत्र लिखा गया है। धन स्वीकृत होते ही वहां मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा ताकि वहां उद्यम स्थापित हो सकें। - एसके सिंह, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed