फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Expressed resolve for political participation in Power Authority Mahapanchayat

सत्ता अधिकार महापंचायत में राजनीतिक भागीदारी का जताया संकल्प

Wed, 17 Nov 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Expressed resolve for political participation in Power Authority Mahapanchayat
बेल्थरारोड। राष्ट्रीय समानता दल की ओर से बुधवार को रामलीला मैदान स्थित धर्मशाला में सत्ता अधिकार महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें संगठन मजबूत बनाने और राजनीतिक भागीदारी का संकल्प जताया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि जब तक खेतिहर, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज तथा सेवक जातियों के साथ कारीगर समाज का प्रतिनिधि सदन में नहीं जाएगा, तब तक इन सर्वोपेक्षित जातियों के विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता। उन्होंने राजनैतिक भागीदारी के लिए जोर-शोर से जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल एक आंदोलन है, जो सामाजिक न्याय दिलाने को प्रतिबद्ध है। राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी के लिए एकजुटता जरूरी है। प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरूप ने कहा कि आर्थिक प्रजातंत्र से ही देश में स्वराज आएगा। महासचिव सरदार कन्हैया सिंह ने प्रति व्यक्ति आय का 50 ़फीसदी मतदाता सुरक्षा भत्ता के रूप में देने की मांग की। प्रवक्ता अनिल शर्मा ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से गरीब, दलित व पिछड़े समाज का भला होगा। इस मौके पर उपेंद्र वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, राजन खरवार, जेपी सिंह, अनिल पटेल, इंद्र बहादुर, शशि कुमार, राजेंद्र, राजेश, सुरेश कोल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed