फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Expressed condolences on the deaths in the accident at the railway station

Ballia News: रेलवे स्टेशन पर हादसे में मौतों पर संवेदना व्यक्त की

Sun, 16 Feb 2025 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Expressed condolences on the deaths in the accident at the railway station
सिकंदरपुर। भाकपा (माले) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में मौतों पर संवेदना व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि ट्रेन हादसों में मौतें रेल विभाग की लचर व्यवस्था का गवाह हैं। पार्टी ने रेलमंत्री को पद से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


राज्य सम्मेलन में सचिव द्वारा पिछले तीन साल के कामकाज की पेश की गई रिपोर्ट पर दूसरे दिन बहस जारी रही। 45 पृष्ठों की रिपोर्ट पर 57 प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। सुझावों व संशोधनों को शामिल करते हुए रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित की गई। बाद में सम्मेलन से राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। एक प्रस्ताव में अमेरिका से हथकड़ियों और जंजीरों में वापस भेजे गए प्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिकी सरकार के क्रूर अपराधियों जैसे व्यवहार और मोदी सरकार द्वारा ट्रंप प्रशासन के बचाव की निंदा की गई। प्रस्ताव में मांग की गई कि केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार पर विरोध दर्ज कराए।
विज्ञापन

संसद में डॉ. बीआर अंबेडकर के अपमान करने वाली टिप्पणी की निंदा की गई। प्रयागराज महाकुंभ में हादसों में मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते मुआवजा देने, दोषियों को दंडित करने की मांग की गई। बिजली के निजीकरण पर फौरन रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा में काम के दिन व मजदूरी दर बढ़ाने, शहरी गरीबों के लिए मनरेगा जैसी योजना लागू करने और न्यूनतम मजदूरी दर 35,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की गई।


संभल में हिंसा के गुनहगारों को दंडित करने की मांग की गई। सम्मेलन में भूमि अधिग्रहण व विस्थापन, बिजली निजीकरण, माइक्रो फाइनेंस के कर्ज, वनाधिकार कानून आदि मुद्दों पर राज्य स्तरीय आंदोलन का निर्णय लिया गया। सुधाकर यादव फिर सर्वसम्मति से राज्य सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed