{"_id":"5d6bfb358ebc3e017d361f7c","slug":"explained-the-process-of-adding-names-to-the-voter-list-and-getting-it-cut-ballia-news-vns481378719","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकली गांव में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकली गांव में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
प्रा0 पा0 देवकली में भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते एसडीएम सद?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज। देवकली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को मतदाता सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव ने मतदाता सूची में नाम जोड़वाने और कटवाने की प्रक्रिया बताई।
देवकली ग्राम प्रधान भोला राय ने सदर एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवसागर, नायब तहसीलदार जया सिंह, कंचन, लेखपाल महेंद्र सिंह को बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम सदर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम काटने, बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिस व्यक्ति का नाम बढ़ाना हो या काटना हो, तत्काल विभागीय कर्मचारियों से मिलें। कहा कि चुनाव के समय मतदाता सूची से नाम गायब रहने को लेकर धरना प्रदर्शन होता रहता है। इसलिए चुनाव आयोग ने अभी से ही नाम घटना, बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का दो जगह नाम है, वह तत्काल बीएलओ से मिलकर अपना नाम कटवा ले या एक जगह करवा लें, नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार जया सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में आए सभी महिला, पुरुष जितनी संख्या में है, वह अपने-अपने घर जाकर इस विषय में जरूर चर्चा करें। यही नहीं, जहां भी बैठिए, नाम बढ़ाने की प्रक्रिया, जो गुजर गए उसका नाम काटने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दें।
अगर नहीं समझ में आए तो ग्राम प्रधान, बीएलओ तथा उच्चाधिकारियों से तत्काल मिलें। इस विषय में कोई भी कर्मचारी यदि हीलाहवाली कर रहे हैं तो तत्काल मुझे सूचना दें। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अशोक वर्मा, बृजकिशोर सिंह, वशिष्ठ सिंह, मंटू राय, प्रमोद कुमार पप्पू, धनजी पांडेय, भीम वर्मा, नीरज राय, बब्लू राय, शेषनाथ राय, हिमांशु राय आदि लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान भोला राय ने सभी का आभार जताया।