फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Exhibition adorned in the courtyard of Officers Club

आफिसर्स क्लब के आंगन में सजी दीया-बाती प्रदर्शनी

Mon, 09 Nov 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Exhibition adorned in the courtyard of Officers Club
नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित प्रदर्शनी में गोबर से बने दीया की खरीददारी करते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। चार दिवसीय दीया-बाती प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारम्भ आकांक्षा समिति की अध्यक्ष पूनम शाही ने किया। अपने सम्बोधन में श्रीमती शाही ने कहा कि प्रकृति हमें समय-समय पर सचेत करती है कि अब संभल जाएं। कोरोना का कहर इसका ताजा उदाहरण है। आज यह जरूरी हो गया है कि हम अपनी पुरानी परम्पराओं को लेकर चलें। हम सब संकल्प लें कि इस बार दीवाली त्योहार को परम्परागत व मूल स्वरूप में ही मनाएं। समिति की सदस्य शीला यादव व सीमा यादव ने भी अच्छाई की जीत के उत्साह वाले इस त्योहार पर मिट्टी के दिए जलाने का आवाह्न किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमे जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही समेत सीडीओ विपिन जैन, एसडीएम सदर राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सीमा पाण्डेय व सर्वेश यादव, बीएसए शिवनारायण सिंह, उपायुक्त उद्योग राजीव पाठक आदि रहें।
विज्ञापन

परम्पराओं के लगाव से होगा प्रकृति का संरक्षण
दीया-बाती प्रदर्शनी में जिलाधिकारी एसपी शाही ने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण संग ग्रामीण स्तर की हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुओं के प्रति प्रोत्साहित करना इस प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, उससे प्रेम से जुड़े संदेश को हम भूलते जा रहे हैं। मूल परम्पराओं को बनाए रखने से प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण होगा। साथ ही हमारी हस्तशिल्प कला भी जीवंत बनी रहेगी। एक कुम्हार का हाथ चलता है तो किस तरह मिट्टी का रूप बदलता है, अब सबको उस कला व रूप का सम्मान करना होगा। कहा कि मिट्टी का दीया प्रकृति के पांचों तत्वों का द्योतक है।
विज्ञापन

मंच से अमर उजाला के अभियान को सराहा
जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने दीया बाती प्रदर्शन के मंच से अमर उजाला के दीपावली पर मिट्टी के दीयों के प्रयोग और पटाखा मुक्त दीपावली मनाने के अभियान की सराहना की। कहा कि अमर उजाला की खबरों से दीया-बाती प्रदर्शनी के आयोजन में काफी मदद मिली। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी अखबार का साथ व सहयोग मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक के जरिए बताया मिट्टी के दियों का महत्व
प्रदर्शनी में आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में संकल्प संस्था के कलाकारों ने दीया-बाती नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। संदेश दिया कि मिट्टी के दिए का जुड़ाव हमरी संस्कृति व सभ्यता से है, लिहाजा हमें दीवाली में मिट्टी के दिए ही जलाने चाहिए। नाटक में आनंद चौहान, अर्जुन, सोनी, ट्विंकल गुप्ता, वैभव, अमन, रोहित, अखिलेश का अभिनय शानदार रहा। जिलाधिकारी, एएसपी संजय कुमार ने कलाकारों की हौसला आ फजाई की।
सैंड आर्टिस्ट की कलाकृति ने मोहा मन
दीया-बाती प्रदर्शनी में सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने आफिसर्स क्लब परिसर में शानदार कलाकृति बनाई थी। इसको जिलाधिकारी एसपी शाही, आकांक्षा समिति की अध्यक्षा पूनम शाही, सदस्या शिला यादव, सीमा यादव, डिप्टी कलेक्टर सीमा पाण्डेय समेत वहां मौजूद अधिकारियों व आम लोगों ने देखा। देखने के बाद हर कोई इसकी सराहना कर रहा था। कलाकृति में एक तरह गणेश जी की मूर्ति तथा बेटी बचाओ अभियान प्रदर्शित था, तो वहीं दूसरी तरफ मिटृटी के दिए जलाने के प्रति प्रेरित करने वाला संदेश था।
हस्तशिल्प से निर्मित सामान बनें आकर्षण का केंद्र
दीया-बाती प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग, पेंशन व छात्रवृत्ति से जुड़े विभागों संग दर्जन भर विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा किया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष पूनम शाही, सदस्या शिला यादव, सीमा यादव व अन्य अतिथियों ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान हस्तशिल्प से निर्मित जैसे गाय के गोबर से बने दीये, मिट्टी के कुकर, कड़ाही और तावा समेत कई घरेलू सामान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

अधिकारियों ने भी चाक पर आजमाया हाथ
दीया-बाती प्रदर्शनी में गंवई परिवेश को दिखाने के लिए कुम्हारों का चाक, बैल-गाड़ी, अन्य गांव की पुरानी परम्पराओं से जुड़ी चीजें थीं। कुम्हारी कला पर हाथ आजमाते हुए एसडीएम सदर राजेश यादव व बीएसए शिवनारायण सिंह ने चाक चलाकर दीये बनाने का प्रयास किया।

नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान मिट्टी से बने कुकर की खरीददारी करते पुलिसकर्म?

नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान मिट्टी से बने कुकर की खरीददारी करते पुलिसकर्म?- फोटो : BALLIA

नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित प्रदर्शनी के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिलाधिकारी श्?

नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित प्रदर्शनी के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिलाधिकारी श्?- फोटो : BALLIA

नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित दीया-बाती प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करती आकांक्षा ?

नगर के आफिसर्स क्लब में आयोजित दीया-बाती प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करती आकांक्षा ?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed