फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Excise department raid on brick kilns, three women arrested

ईंट भट्ठों पर आबकारी विभाग का छापा, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Excise department raid on brick kilns, three women arrested
बलिया। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने भीमपुरा, नगरा और रसड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन महिलाओं को 30 लीटर कच्ची शराब और पांच सौ किग्रा लहन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जनपद के ईंट-भट्ठों पर कच्ची शराब के अवैध कारोबार के संचालन की शिकायत पर आबकारी अधिकारी बीपी दूबे ने टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को टीम ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकारिया, ताड़ीबाड़ा के अलावा नगरा व रसड़ा थाना क्षेत्र के चिह्नित ईंट भट्ठों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने मौके से तीन महिलाओं कविता पत्नी परदेसी, ब्रशमुनि पत्नी सतसंघ निवासी लोहरदगा, झारखंड और इतवारी पुत्री रामू निवासी भदोहीपारा, लोहरदगा, झारखंड को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और 500 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed