फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Excise commissioner suspended the soldier of the beat

आबकारी आयुक्त ने बीट के सिपाही को किया सस्पेंड

Tue, 06 Jul 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Excise commissioner suspended the soldier of the beat
बलिया। नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी विभाग के आबकारी आयुक्त आजमगढ़ ने विभागीय बीट के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली गांव में लंबे समय से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इसकी जानकारी न तो पुलिस को थी और न ही आबकारी विभाग को। यह जानकारी मुखबिर के जरिए एसपी विपिन ताड़ा तक पहुंची। इसके बाद गत 29 जून को एसपी ने अमृतपाली गांव स्थित बीयर की दुकान के पीछे रखे 14 ड्रम स्प्रिट बरामद करने के साथ ही सेल्समैन जलालपुर निवासी दीपक पासी, अमृतपाली निवासी मनोज चौरसिया, आर्य समाज रोड निवासी सतीश वर्मा और सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा अमवां निवासी आदित्य गोंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस सहरसपाली गांव में पहुंची, जहां पर नकली शराब बनाने का कारखाना चल रहा था। पुलिस ने वहां से छह ड्रम स्प्रिट, 51 पेटी अपमिश्रित शराब, 56 पेटी होम्योपैथिक केमिकल, छह जार में 120 लीटर केमिकल, प्लास्टिक की शीशी, दो बंडल रैपर और एक पैकेट ढक्कन आदि बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस मामले में उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ एलबी मिश्र ने आबकारी विभाग के बीट के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह कार्रवाई लापरवाही के आरोप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed