फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ex soldier committed suicide by shot himself in ballia after sife and son death

Ballia: पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, दो साल पहले बेटे और छह माह पहले पत्नी की हुई थी मौत

Thu, 13 Jul 2023 07:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

बलिया जिले के अमहर पट्टी दक्षिण गांव निवासी पूर्व सैनिक हरिंद्र सिंह 10 दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अपने घर के बाहर लाइसेंसी दो नाली बंदूक से गर्दन पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Ex soldier committed suicide by shot himself in ballia after sife and son death
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया जिले के अमहर पट्टी दक्षिण गांव में गुरुवार को पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक हरिंद्र सिंह (60) घर के बाहर लाइसेंसी दो नाली बंदूक से गर्दन पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन घर के अंदर मौजूद बहू ममता दौड़कर बाहर आई और बेसुध ससुर को खून से लथपथ देख चिल्लाने लगी। आसपास के लोग भी पहुंचे। हरिंद्र सिंह परिवार के साथ गांव में रहते थे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले दिल्ली से लौटे थे

पांच वर्ष पूर्व बड़े पुत्र छोटक सिंह, दो साल पहले कोरोना काल में छोटे बेटे प्रवीण सिंह और छह माह पूर्व पत्नी सरिता सिंह की बीमारी से हुई मौत से वह टूट गए थे। बड़े बेटे की पत्नी ममता व दो पुत्र प्रतीक (08) और आकृत (05) के साथ रहते थे। कुछ दिन पूर्व सड़क किनारे की कीमती जमीन लाखों रुपये में बेची थी। इसके बाद इकलौती बेटी के यहां दिल्ली चले गए।

10 दिन पूर्व ही दिल्ली से गांव आए थे। ग्रामीणों के अनुसार बेटी के यहां से लौटने के बाद गुमसुम रहते थे। पुलिस के अनुसार परिवार में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। ससुर की मौत के बाद बहू ममता बेसुध है। रसड़ा थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि बंदूक व घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed