फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Event in Shatrughan Akhara amid tight security Procession in ballia valorous arts streets busy late night

जुलूस: शत्रुघ्न अखाड़े में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन, शौर्य कलाओं का प्रदर्शन; देर रात तक सड़कें रहीं गुलजार

Fri, 05 Jul 2024 05:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

Ballia News: जुलूस से पूर्व सिकंदरपुर में काफी देर तक तेज बारिश हुई। जैसे ही रात्रि नौ बजे के बाद बारिश रूकी और जुलूस निकालने की तैयारी पूरी थी। श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई। हल्की बारिश भी जुलूस में शामिल होने से नहीं रोक सकी।

विज्ञापन
Event in Shatrughan Akhara amid tight security Procession in ballia valorous arts streets busy late night
शौर्य प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में सात जुलाई को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकाला जाएगा। इसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न आखाड़े की झांकी शामिल रहती है। उसी को लेकर गुरुवार की देर रात गोला बाजार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन


इस जुलूस में नगर सहित आसपास के गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग तेज बारिश के बाद भी शामिल हुए। जुलूस में शौर्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया। शत्रुघ्न आखाड़ा का जुलूस गोला बाजार स्थित हनुमान मन्दिर के प्रांगण से देर रात निकाला गया।
विज्ञापन


जलपा चौक, न्यू मार्केट, बस स्टैंड, बेल्थरा मार्ग, मिल्की मुहल्ला, पोस्ट ऑफिस होते हुए मुख्य बाजार स्थित जलपा चौक में पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं व बुजुर्गों के जय महावीर, जय श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप जिलाधिकारी रवि कुमार पुलिस के जवानों के साथ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में लगे रहे। मुख्य जुलूस निकलने से पूर्व अलग-अलग दिन चार जुलूस निकाला जाता है। इसके क्रम में गुरुवार को अंतिम शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस देर रात्रि निकाला गया। 

हर प्वाइंट पर रही पुलिस की मौजूदगी
शत्रुघ्न अखाड़े की जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सिकंदरपुर में भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। बारिश के बाद भी पुलिस किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती। लोगों ने बताया कि जुलूस में जितनी भीड़ थी, लगभग उतने ही पुलिस के जवान भी थे। इनका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार मिश्रा कर रहे थे। कई थाना के प्रभारी, एएसआई, पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान, महिला कांस्टेबल आदि लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed