फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after the ban, animals are being taken from the fair to Bihar

मेला से जोरों पर हो रही पशु तस्करी, पुलिस मौन

Sun, 19 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Even after the ban, animals are being taken from the fair to Bihar
बलिया। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित भरौली में लगने वाला पशु मेला पशु तस्करों के लिए मुफीद स्थान बन गया है। मेले से पशु खरीद कर गैर प्रांत में ले जाने पर रोक है लेकिन पुलिस की मिलीभगत से तस्कर मेले पशु खरीद गंगा पुल को पार कर पशुओं को बिहार ले जाते हैं। एक पखवारे में तीन हजार से अधिक मवेशियों को बिहार की सीमा में भेजा गया है।
विज्ञापन

भरौली में वर्ष में तीन बार पशु मेला लगता है। यह पशु मेला चैत्र रामनवमी, गंगा दशहरा व मकर संक्रांति के मौके पर लगता है। मकर संक्रांति के मौके पर पशु मेला लगा। पशु व अन्य तस्करी के लिए कुख्यात नरहीं थाना क्षेत्र का भरौली गंगा पुल के काफी करीब लगने वाला यह पशु मेला पशु तस्करों के लिए काफी मुफीद हो जाता है। इन दिनों पशु तस्कर पुलिस की मिलीभगत से मेले से बैल व बछड़े को खरीदकर पैदल या छोटे वाहनों पर लाद कर पुल को पार कर बिहार की सीमा में चले जाते हैं। शासन ने पशु मेला क्षेत्र से पशुओं के ट्रांसपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद छोटे वाहनों से पशुओं को लादकर गंगा पुल के रास्ते बिहार भेजने का काम किया जाता है। मेला में आने वाले ट्रकों पर मानक से अधिक मवेशियों को लादकर लाया जाता है जिससे कई मवेशी रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इन मवेशियों को मेेला के आसपास फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन

कोट
पशुमेला में सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेज कर अवगत कराया गया है। अगर मेला क्षेत्र में कोई अनियमितता हो रही है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो समय से पहले मेला निरस्त कर दिया जाएगा।-मनोज सिंह, सहायक अभियंता, जिला पंचायत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गोवंश को वाहनों से कहीं भी ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। कहीं भी गोवंश को ले जाने के लिए पशु व्यापारी को जिलाधिकारी के यहां आवेदन देना होगा और उनकी अनुमति मिलने पर ही गोवंश को कहीं भी ले जाया जा सकता है।-डा. अशोक मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
कोट
भरौली पशु मेला से मवेशियों को ले आने व ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। पशुओं की आवाजाही पर नजर रखने के लिए चेकिंग की जाती है। किसी भी तरह के पशु ले जाने वाले मेला से खरीद की रसीद पुलिस को दिखाकर ले जा सकते हैं।-चंद्रशेखर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, बलिया

कोट.
जिला पंचायत की ओर से भरौली में पशु मेला का आयोजन किया जाता है। मेले से खरीद कर पशुओं को ले जाने के लिए मानक निर्धारित हैं। इस बाबत जिला पंचायत से रिपोर्ट मंगाई जाएगी और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-रामआसरे, एडीएम, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed