फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after one month, the police did not register the case of rape, sent thumb to home on plain paper

एक माह बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया दुष्कर्म का मुकदमा, सादे कागज पर अंगूठा लगवा कर भेजा घर

Fri, 04 Oct 2019 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Even after one month, the police did not register the case of rape, sent thumb to home on plain paper
Demo pic
मनियर। क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा के साथ दस सितंबर को दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां का आरोप है कि घटना के अगले दिन मनियर थाने पर तहरीर देने गई, लेकिन पुलिस ने सादा कागज पर अंगूठा लगवाने के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर लौटा दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पीडि़ता की मां ने डाक से एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अनुसूचित जाति की गरीब महिला है। उसके पति बाहर रहते हैं। वह अपने छोटे बच्चों के साथ झोपड़ी में रहती है। उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है, जो स्कूल पढ़ने के लिए जाती है। गांव का एक युवक रास्ते में बेटी को रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इसकी शिकायत उसके पिता से की लेकिन वह गाली देकर भगा दिया। पिछले 10 सितंबर को आठ बजे रात में उसकी बेटी खेत में गई थी जहां उसका मुंह दबाकर युवक ने बलात्कार किया।
विज्ञापन

पुत्री चिल्लाई तो वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। दूसरे दिन मैं युवक के घर शिकायत करने गई तो उसके बड़े भाई व पिता ने मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर भगा दिया। आरोपी के विरूद्घ मनियर थाने गई तो वहां पुलिस ने सादे कागजात पर अंगूठा लगवाकर कार्रवाई का भरोसा देकर घर लौटा दिया। पीडि़ता की मां ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर पुत्री की मेडिकल कराकर कार्यवाही की गुहार लगाई लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीडि़ता अब कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed