फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after 14 days, no one took charge of the superintendent

Ballia News: 14 दिन बाद भी किसी ने नहीं लिया अधीक्षक का चार्ज

Tue, 03 Jun 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Even after 14 days, no one took charge of the superintendent
बैरिया। जिलाधिकारी की सख्त हिदायत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव बर्मन के औचक निरीक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को भी सीएचसी सोनबरसा की व्यवस्था में सुधार नहीं दिखाई दिया। नगरा से सीएचसी सोनबरसा के लिए स्थानांतरित दो स्टाफ नर्सों में से किसी ने भी तीसरे दिन भी सोनबरसा में ज्वाइन नहीं किया। आठ चिकित्सकों की जगह सिर्फ तीन ही रोगियों का इलाज कर रहे थे। अधीक्षक के कमरे में ताला लटका हुआ था। अभी तक अधीक्षक का चार्ज किसी ने लिया ही नहीं है। 14 दिनों से बिना अधीक्षक के अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन


सोनबरसा स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पर मंगलवार को कुल आठ चिकित्सकों की जगह तीन चिकित्सक ही इलाज कर रहे थे। सीएचसी के अधीक्षक के कक्ष में ताला लटका हुआ था। अधीक्षक कक्ष के बगल में स्थित महिला वार्ड, लेबर रूम में ताला लटका था। जिन दो स्टाफ नर्स की तैनाती हुई है, उनमें से एक भी नहीं पहुंची। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि मैं छुट्टी पर चल रहा हूं। अब तक अधीक्षक पद का चार्ज नहीं लिया है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. काजिम ने बताया कि आवश्यक कार्य से जिला मुख्यालय आया हूं। अस्पताल पर तीन चिकित्सक रोगियों का इलाज कर रहे हैं। वरिष्ठ फार्मासिस्ट एनएन शुक्ला ने बताया कि कोई स्टाफ नर्स या स्त्री रोग विशेषज्ञ अभी तक सीएचसी पर नहीं पहुंची है। सर्जन डॉ. रोहन गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी डॉक्टर सहित कुल तीन चिकित्सक ओपीडी में इलाज कर रहे हैं। अन्य चिकित्सकों ने या तो रात की ड्यूटी की है या फिर छुट्टी पर हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएचसी में फर्श पर प्रसव के मामले में कार्रवाई करते हुए दो स्टाफ नर्स और चिकित्सा अधीक्षक का तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed