{"_id":"5ab2972e4f1c1bb7758b6b35","slug":"evaluation-started-6200-copies-were-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन शुरू, 6200 कापियां जांची गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन शुरू, 6200 कापियां जांची गईं
ballia
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह इंटर कालेज में मूल्यांकन करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊहापोह के बीच बुधवार को सभी चार केंद्रों पर बोर्ड कापियों के मूल्यांकन का काम शुरु हो गया, हालांकि गतिरोध कायम है। पहले दिन कुल 6200 कापियां जांची गईं। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने सभी मूल्यांकन केंद्रों के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
चार दिनों से मांगों को लेकर वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा था। मंगलवार को प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद माध्यमिक शिक्षकों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया जबकि वित्तविहीन शिक्षक अभी आंदोलनरत हैं। हालांकि मूल्यांकन कार्य में अभी गतिरोध बना हुआ है। एक ओर जहां वित्तविहीन शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं वहीं दूसरी ओर से मंगलवार को एडीएम की ओर से बैठक कर समस्याओं के समाधान को लेकर दिए गए निर्देश के बावजूद दो कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन बिल कोषागार में नहीं पहुंच सका।
उधर, माध्यमिक वित्तविहीन महासभा के शिक्षकों ने टीडी कॉलेज चौराहा पर मुख्यमंत्री पुतला फूंक कर विरोध जताया। डा. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर विनय सिंह, रविंद्र सिंह, लहरी सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, रमाशंकर सिंह, आनंद मोहन सिंह, अजय कुमार सिंह आदि थे।