फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eunuchs submitted memorandum to city magistrate

किन्नरों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Eunuchs submitted memorandum to city magistrate
बलिया। किन्नर और आर्केस्ट्रा संचालकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि कोरोना के दूसरे फेज में फैल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए धीरे-धीरे लॉकडाउन जगह-जगह शुरू कर दिया गया है। उन्होंने वैवाहिक मुहूर्त को देखते हुए लॉकडाउन को नहीं लगाने की मांग की है, क्योंकि वह पहले ही भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

उल्लेख किया है कि कोरोना काल के बीच सबसे दयनीय दशा हम किन्नर समाज और आर्केस्टा संचालकों की है। कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मानो ग्रहण लगने का डर सताने लगा है। कहा कि आखिर हम लोग कहां जाए। किन्नर समाज एक ऐसा समाज है, जिसका भरण पोषण आम जनता के सहयोग से चलता है। कोरोना के पहले फेज में गरीब अमीर सबको तोड़ दिया था, जिसमें किन्नर समाज की और ही दयनीय स्थिति हो गई थी। पहले की तरह एक बार फिर कोरोना की दूसरे लहर में किन्नर और आर्केस्टा संचालक को भुखमरी का डर सताने लगा है। वहीं, नवरात्र के बाद लग्न और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ होने वाले है, जिससे जीविकोपार्जन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed