फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Errors in board exam application will be rectified till 28th

28 तक बोर्ड परीक्षा आवेदन की त्रुटियों में होगा सुधार

Mon, 21 Nov 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Errors in board exam application will be rectified till 28th
बलिया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में शैक्षिक सत्र 2022-23 में परीक्षार्थियों की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सचिव ने त्रुटियां दूर करने का अंतिम मौका दिया है। सचिव ने पत्र जारी कर पोर्टल को क्रियाशील कराते हुए प्रधानाचार्यों को 28 नवंबर तक परीक्षार्थी के आवेदन में हुई विषय, कोड, स्पेलिंग त्रुटि कोड व फोटो में सुधार करने को कहा है। निर्धारित तिथि के बाद भी आवेदन में त्रुटियां रहने पर प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करते कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 1.55 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 32 राजकीय, 91 सहायता प्राप्त व 484 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में पंजीकृत विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। आवेदन के बाद पोर्टल पर बड़ी संख्या में आवेदनों में त्रुटियां व परीक्षार्थियों की फोटो अपलोड न होने का मामला प्रकाश में आया था। आवेदन में त्रुटियां होने से परीक्षार्थियों को भविष्य में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में परीक्षा के बाद सुधार पर होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए सचिव ने अंतिम मौका दिया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने पोर्टल को क्रियाशील करते हुए 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदनों की त्रुटियां आईडी पासवर्ड की मदद से ओपन कर दूर करने को कहा है। त्रुटि दूर करने के दौरान सिर्फ चयनित विषय, सेक्स कोड, दिव्यांगता कोड, नाम, माता व पिता के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि के साथ आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा फोटो सही करने की सिर्फ सुविधा मिलेगी। त्रुटि दूर करने के दौरान नाम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिव की ओर से त्रुटियां सुधार करने का अंतिम मौका 28 नवंबर तक दिया गया है। बताया कि इस दौरान हुए प्रधानाचार्य आवेदित फार्मों की जांच कर त्रुटियां दूर कर सकते हैं। निर्धारित समय में आवेदन की त्रुटियां दूर नहीं होने की दशा में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed