{"_id":"68fbc7ca981f3fb25a09ae44","slug":"entry-will-be-available-30-minutes-before-the-arrival-of-the-train-at-the-station-ballia-news-c-190-1-ana1001-150804-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्टेशन पर ट्रेन आने के 30 मिनट पहले मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्टेशन पर ट्रेन आने के 30 मिनट पहले मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करते वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रत
- फोटो : katra news
बलिया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह शुक्रवार को बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्देश दिए कि ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर एंट्री मिलेगी। छह से पहले 40 सीसी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।
छठ व कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान रेलवे स्टेशन पर होने वाली यात्रियों की भीड़ की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उन्होंने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अजय प्रताप सबसे पहले कंट्रोल रूम में पहुंचे, वहां प्लेटफाॅर्म पर लगे सीसी कैमरे के बारे में जानकारी ली।
कंट्रोल रूम में तैनात आरपीएफ जवान से स्टेशन के अलग-अलग स्थानों की तस्वीर दिखाने को कहा। आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने निर्माण कार्य के कारण कुछ कैमरे खराब होने की जानकारी दी। परिचालन प्रबंधक ने सीनियर सेक्सन इंजीनियर टेलिकाॅम केके मिश्रा को छठ पूर्व स्टेशन परिसर में 40 सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्टेशन का हर कोना कंट्रोल रूम व वाराणसी के वाॅर रूम से दिखना चाहिए। स्टेशन परिसर में भीड़ होने पर तत्काल निगरानी रखी जा सके। प्लेटफाॅर्म गेट पर यात्री सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन की जांच की। छठ तक प्लेटफाॅर्म पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए।
स्टेशन परिसर के सर्कुलेंटिग एरिया में बन रहे होल्डिंग एरिया (अस्थाई यात्री आश्रय स्थल) को देखा। उन्होंने कहा कि छठ बाद लौटने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ जुटेगी। ट्रेन आने के आधे घंटे पूर्व टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर प्रवेश मिले। जिन यात्रियों की ट्रेन लेट हो उन्हें होल्डिंग एरिया में आराम करने दें।
अस्थाई यात्री आश्रय स्थल में यात्रियों हेतु सभी सुविधाएं यथा विद्युत प्रकाश, पंखों, शुद्ध पेय जल, मोबाइल यूटीएस टिकटिंग, प्राथमिक चिकित्सा एवं गाड़ियों की जानकारी तथा आवश्यक सूचनाओं की जानकारी के लिए स्पीकर्स एवं वीडियो पैनलों के समुचित प्रबंध की जानकारी ली।