फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ensure no eligible person's name is left out of the electoral roll: DM

किसी भी पात्र का नाम मतदाता सूची में न छूटे : डीएम

Sun, 18 Oct 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ensure no eligible person's name is left out of the electoral roll: DM
विशेष मतदाता अभियान के तहत प्रशासन मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आनंवर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के गालिबपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बीएलओ को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन

सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने चाहिए। इससे वे चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।विशेष अभियान के तहत निर्धारित मतदाता केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। यहां छूटे हुए पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ब्लॉक संसाधन केंद्र चौक का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed