{"_id":"67acee392206c15c2d0ad974","slug":"english-liquor-worth-rs-60-thousand-recovered-from-the-car-two-accused-arrested-ballia-news-c-190-1-ana1001-133340-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कार से 60 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कार से 60 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दुबहर। जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस बूथ के पास बुधवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान बिहार की तरफ जा रही कार से 85 लीटर शराब पुलिस ने पकड़ी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार की डिकी व बैकलाइट की जगह मोडिफाइड कर बनाई गई जगह में शराब रखी गई थी। पकड़ी गई खराब की खेप की कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी हमराहियों संग बिहार की तरफ आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे थे। शहर की तरफ से बिहार जा रही एक कार को रोक कर तलाशी ली। कार से शराब की खेप बरामद की गई। दो तस्करों को गिरफ्तार किया । आरोपियों में अभिषेक सिंह निवासी बीबीगंज थाना उदवंत नगर जिला आरा व चंदन कुमार निवासी कारीसाथ थाना उदवंत नगर जिला आरा हैं। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।
96 लीटर अंग्रेजी शराब बिहार ले जाते दो गिरफ्तार : बैरिया। चांददीयर पुराने शराब भट्टी के पास से पुलिस ने एक स्कूटी से 96 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। दो युवकों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामयण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक परमात्मा मिश्रा ने आरोपी राम सकल राय निवासी सिंगर टोला थाना रिवील गंज व अरुण चौधरी निवासी कांवरू दवरु थाना मांझी को गिरफ्तार किया है।