{"_id":"62eeb1c97c6d0d451d4e1c24","slug":"encroachment-removed-two-months-ago-shops-started-decorating-again-ballia-news-vns667998565","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पूर्व हटाया अतिक्रमण, फिर सजने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह पूर्व हटाया अतिक्रमण, फिर सजने लगीं दुकानें
विज्ञापन
नगर के स्टेशन मालगोदाम रोड पर करीब दो माह पूर्व हटाए गए अतिक्रमण के बाद फिर से दुकानदारों द्वारा ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो महीने पहले से शहर में अतिक्रमण हटाया गया। मकसद था जाम न लगे। यातायात व्यवस्था पटरी पर रहे, लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे। सड़क की पटरियां फिर से अतिक्रमण की चपेट में आ गई हैं। जाम भी लगने लगा है। इस वजह से सड़कों पर वाहन फिर रेंगने लगे हैं।
शहर के शहीद पार्क चौक, स्टेशन रोड, मालगोदाम, सिनेमा रोड़, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा और मिड्ढी चौराहा आदि जगहों पर प्रशासन व पुलिस ने जेसीबी से अस्थायी अतिक्रमण तोड़वा दिए थे। कुछ जगहों पर अतिक्रमण की जद में आए बड़ी दुकानों के आगे के हिस्से भी तोड़े गए थे। अब यही स्थान फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इससे राहगीरों की समस्या बढ़ गई है।
शहर के शहीद पार्क चौक के पास सबसे अधिक जाम लगता है। सड़क के किनारे दुकानें लगने से लोगों को परेशानी होती है। यातायात पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। शहर के विभिन्न जगहों पर करीब एक दर्जन बैंक हैं। अधिकतर बैंकों के पास पार्किंग नहीं है। स्टेशन रोड, मालगोदाम, आर्यसमाज रोड, टाउन हाल रोड़ व मिड्ढी चौराहा के किनारे संचालित बैंकों के सामने वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। किसी भी बैंक के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिन शॉपिंग मॉल व कांप्लेक्स में पार्किंग की सुविधा नहीं है, उनके संचालकों को भी प्रशासन ने अभयदान दे रखा है।
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त जगहों पर यदि दुकानें लगाई जा रही हैं तो अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूल कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नगर पालिका में कोई ईओ नहीं है। इसलिए अभियान ठंडे बस्ते में है।
प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट