{"_id":"62bb45e0e5417b603134bdc9","slug":"encroachment-removed-from-vegetable-market-police-guarded-for-monitoring-ballia-news-vns661256785","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण, निगरानी के लिए लगाया पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण, निगरानी के लिए लगाया पुलिस का पहरा
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीन बने जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने संचालित हो रही सब्जी मंडी
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। शहर के विशुनीपुर मोहल्ला में अगले माह से आरंभ होने वाले जिला व सत्र न्यायालय के विस्तार पटल के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को मंगलवार को नगर पालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया। चित्तू पांडेय चौराहा से लगायत पानी टंकी चौराहा तक चले अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान ओवरब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम के आने से पहले ही दुकानदार अपना सामान समेट कर मौके से खिसकते दिखें। हालांकि इक्का- दुक्कादुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस व पीएसी के आगे उनकी एक ना चलीं।अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कारवाई करेंगे।
विज्ञापन
काफी दिनों से ठप पड़े अतिक्रमणरोधी अभियान के एक बार फिर शुरु होने से अतिक्रमणकारी खौफजदा है। विशेष अभियान के दौरान जिला प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने ओवरब्रिज के नीचे दोनो तरफ अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई मकानों पर अवैध कब्जारियों के खिलाफ टीम ने अभियान चलाया। ओवरब्रिज के नीचे स्थित सार्वजनिक शौचालय के बगल में स्थित एक मकान पर लाखों रुपये टैक्स बकाया होने की सूचना पर टीम ने दो दिन के अंदर भवन खाली करने की चेतावनी दी। टीम में नगर मजिस्ट्रेट के अलावा सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी , टीएसआई विश्वदीप सिंह, शहर कोतवाल समेत बड़ी तादाद में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।