फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachment on tracks, city jammed

Ballia News: पटरियों पर अतिक्रमण, जाम से जकड़ा शहर

Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on tracks, city jammed
बलिया। शहर के बाजारों में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। त्योहार के समय पटरियों पर बेहिसाब अतिक्रमण होने के कारण हर समय जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। प्रशासन की वेंडिंग जोन बनाने की कवायद कागजों में सिमट कर रह गई है। ठेले खुमचे शहर की मुख्य बाजारों में सज रहे हैं। बाजार में लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। शहरी क्षेत्र में लगभग 1.5 लाख से अधिक की आबादी रहती है, जो शहर के प्रमुख बाजार चौक, सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, गुदरी बाजार, कासिम बाजार चौराहा, आर्यसमाज रोड आदि का रुख करती है। वर्तमान में त्योहारी सीजन व बाजार की दोनों पटरियों पर लगने वाले ठेलों की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को बाजार आए प्रेम शंकर, भरत, राजप्रताप सिंह, अखिलेश यादव आदि ने बताया कि शाम के समय बाजार में जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा समस्या चौक और सिनेमा रोड पर दिखाई देता है। सड़क की पटरियों पर अव्यवस्थित ढंग से सब्जी, फल व अन्य सामानों के ठेलों का कब्जा होने से समस्या और विकट हो जाती है। इससे बाजार में बाइक लेकर निकलना मुश्किल होता है। करीब तीन साल से शहर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। मगर अभी तक लागू नहीं हो सका। शासन की कारवाई से बचने के लिए जिम्मेदार ने कागज पर ही स्ट्रीट वेंडिंग की दुकान सजा दी हैं। हालांकि इसके लिए डूडा द्वारा प्रयास करते हुए 20 स्थान चिह्नित किए गए। मगर अभी तक कोई प्रगति नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed