फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encounter in ballia Cow smuggler shot injured brutally transporting 24 cattle in truck to Bihar

यूपी में एनकाउंटर: गोतस्कर को मारी गोली...घायल, ट्रक में 24 गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जा रहा था बिहार

Thu, 13 Nov 2025 12:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:06 PM IST
सार

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह ट्रक में 24 पशुओं को लादकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Encounter in ballia Cow smuggler shot injured brutally transporting 24 cattle in truck to Bihar
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Encounter in Ballia: बलिया के नरहीं पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गोतस्करी करने वाला वांछित अभियुक्त अजय पत्थरकट्टा को पैर में गोली लगने के बाद  गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद किया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गो तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरही पुलिस रात्रि गश्त में चक्रमण कर रही थी।
विज्ञापन


मुखबीर की सूचना पर नसीरपुर मठ किनारे पीपल के पेड़ के नीचे चौतरे के पास बैठे गो तस्कर को पुलिस हिरासत हेतु प्रयासरत थी कि वांछित अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश अजय (26) पत्थरकट्टा  निवासी कोठवा जलालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के बाएं पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश 12 नवंबर को 24 गोवंश पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादकर गोतस्करी करने हेतु बिहार लेकर जा रहा था, कुतुबपुर उजियार में ट्रक को पुलिस रोक कर चेक रही थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त उपरोक्त भीड़ के बीच में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। घायल बदमाश अजय पत्थरकट्टा को इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed