फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employees strike for five-day banking week

Ballia News: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग के लिए कर्मियों ने की हड़ताल

Tue, 27 Jan 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Employees strike for five-day banking week
वि​भिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन के सामने ​स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते यूनाइटे
बलिया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले के लगभग 250 बैंकों की शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन काम करने की मांग करते हुए कामकाज ठप रखा। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। एलडीएम सुशील कुमार के अनुसार, हड़ताल से जिले के बैंक शाखाओं से लगभग 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

यूनियन के नेताओं ने कहा कि साल 2015 और 2023 में दिए गए आश्वासनों के बावजूद शनिवार की छुट्टी लागू नहीं की गई। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। बैंक कर्मियों ने बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पहले सरकार समझौता होने के बाद उसे लागू कर देती थी। अब समझौतों को लागू नहीं किया जा रहा। पिछले करीब ढाई साल पहले मानी गई मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया। इस फैसले को लागू करने से सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। विश्व के सभी देशों में बैंकों में 5 दिन ही काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के संयोजक कामरेड केएन उपाध्याय ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग पर समझौता सरकार की हठधर्मिता के कारण नहीं हो पा रहा है। कहा कि जब तक पांच दिवसीय बैंकिंग लागू नही होती है तब तक बैंक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर का. गोपाल सिंह, नवीन सिंह, बृज तिवारी, शंभू सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद, सुभाष यादव, अमित दूबे आदि मौजूद थे।

नहीं हो पाई नकदी की जमा-निकासी

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से खाता धारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नकदी जमा, निकासी और चेक क्लियरिंग जैसे जरूरी काम रुक गए। ग्राहक बैंकों के पास जाकर लौट आए। इनमें कई बुजुर्ग भी शामिल थे।

कई एटीएम रहे खाली
हड़ताल की स्थिति रहने के कारण कई एटीएम में नकदी नहीं भरी जा सकी। इससे कई जगह एटीएम भी बंद दिखाई दिए। ग्राहक शिवम ने बताया कि कुछ एटीएम पूरी तरह से खाली थी। कुछ तो बंद कर दिए गए थे। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदीप व राजकुमार ने बताया कि बैंक के बंद होने से पैसे की निकासी न होने से दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed