फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employees demonstrated for 12 point demands including old pension

पुरानी पेंशन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated for 12 point demands including old pension
बलिया। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में कर्मचारियों और शिक्षकों ने शनिवार को पीडब्लूडी कार्यालय परिसर से मशाल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतन आयोग के संस्तुतियों के बाद व्याप्त वेतन विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति की रिपोर्ट को प्रकाशित कर उसके पूर्ण लाभ प्रदेश के राज्य कर्मचारी, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक निगम, परिवहन निगम, प्राधिकरण, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू करने की मांग की। कर्मचारियों को समय से वेतन, भत्ते, पेंशन आदि दिया जाए। इस मौके पर अजय सिंह, अविनाश उपाध्याय, मलय कुमार पांडेय, अशोक सिंह, चंद्रशेखर यादव, धीरज यादव, घनश्याम चौबे, रंजय कुमार, रविंद्र सिंह, दूधनाथ यादव, अवधेश सिंह, हेमं सिंह, रविंद्र तिवारी, जेपी राय, रामनिवास यादव, आरबी यादव, विनोद पांडेय, कामेश्वर सिंह, विशुनदेव राय, निर्भय नारायण सिंह, शैलेंद्र पांडेय, देवनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण कुमार सिंह तथा विवेक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed