बलिया। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पीसीसीएफ अध्यक्ष वाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा कि नैनो उर्वरकों के कृषकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। किसानों को इसके फायदे बताने होंगे। इफको के आशीष गुप्ता ने समिति सचिवों को नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक, न्यूट्राक्स एवं अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक इफको वाराणसी अक्षय पांडेय ने सचिवों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, सागरिका के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्र ने सचिव को निर्देशित किया कि उर्वरकों की बिक्री फार्मर रजिस्ट्री एवं खतौनी के आधार पर मानक के अनुरूप करें। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कृषकों को उर्वरक की बिक्री फार्मर रजिस्ट्री एवं मानक के आधार पर ही करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दानेदार उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए गोबर की खाद, हरी खाद एवं विकल्प के रूप में नैनो उर्वरकों का प्रयोग करें।