फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   emergency open from 1st april in ballia

सीएचसी सोनबरसा पर एक अप्रैल शुरु होगी आकस्मिक चिकित्सा सेवा

Mon, 22 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
emergency open from 1st april in ballia
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में एक अप्रैल से आकस्मिक चिकित्सा सेवा शुरू करने का आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिया है। इसके लिए, सीएमओ ने चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी है। ऐसे में ओपीडी में चिकित्सक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे। वहीं, दोपहर दो से सुबह आठ बजे तक आकस्मिक चिकित्सा सेवा में तैनात चिकित्सक घटना, दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के किसी भी अस्पताल पर चिकित्सा सेवा की व्यवस्था नहीं है। एनएच 31 के किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा स्थापित है। एनएच 31 पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसे में सोनबरसा अस्पताल पर ट्रामा सेंटर की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पत्र को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल मुख्य चिकित्साधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा सेवा शुरू करने का आदेश दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच नंबर रूम को इमरजेंसी रूम और छह नंबर वार्ड को इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। इतना ही नहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए प्रत्येक सोमवार को डॉ. अविनाश कुमार, फार्मासिस्ट सत्यवान सिंह, स्टॉफ नर्स विनीता शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवजी राम और अंजनी कुमार सिंह की तैनाती की है। मंगलवार को डॉ. अमित गौतम, फार्मासिस्ट एनएन शुक्ल, स्टॉफ़ नर्स कंचन, चतुर्थ श्रेणी के संजय यादव और ओमप्रकाश पांडेय। बुधवार को डॉ. विजय यादव, फार्मासिस्ट ओंकारनाथ त्रिपाठी, स्टॉफ़ नर्स पूनम और चतुर्थ श्रेणी के रमेश चंद्र सक्सेना और अंजनी कुमार सिंह, बृहस्पतिवार को डॉ. सुमन मिश्र, फार्मासिस्ट रामप्रताप, स्टॉफ़ नर्स विनीता शर्मा, चतुर्थ श्रेणी वंशीधर प्रसाद और ओमप्रकाश पांडेय इलाज करेंगे। इसी तरह, शुक्रवार को डॉ. आशीष श्रीवास्तव, शनिवार को डॉ आशीष श्रीवास्तव और रविवार को डॉ. अविनाश कुमार की टीम को तैनात किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक अप्रैल से आकस्मिक चिकित्सा सेवा शुरू करने का आदेश दिया है। आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। आकस्मिक चिकित्सा सेवा शुरू होने से आने वाले दिनों में जांच के लिए आधुनिक मशीनें और ऑटो एलेनाईजर मशीन लगने की उम्मीद बढ़ गई है। - डॉ आशीष श्रीवास्तव, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed