फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency facilities increased on Holi, leave of health workers canceled

Ballia News: होली पर इमरजेंसी की सुविधाओं को बढ़ाया, स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी निरस्त

Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Emergency facilities increased on Holi, leave of health workers canceled
बलिया। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी में इमरजेंसी की सुविधाओं को बढ़ाया गया है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को ऑनकॉल रखा गया है। आकस्मिक सेवाओं की जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में 10 व सीएचसी पीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन

होली के दिन चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। होली पर लोग जमकर मस्ती करते हैं। मिलावटी रंग से लोग बीमार होते हैं। ज्यादातर लोग नशे में होने से बाइक लेकर फिसलते हैं। ऐसे में घायलों की संख्या में वृद्धि होती है। होली के दिन उन्हें उपचार मिल सके, इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तीन मार्च की शाम से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। वहीं जिले में आंख व त्वचा रोग विशेषज्ञों को ऑन कॉल रखा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 व सीएचसी पर पांच-पांच अतिरिक्त बेड का वार्ड तैयार किया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि होली के दिन जिला अस्पताल में आठ तीन शिफ्ट में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल बनाया गया है, जहां डॉक्टर अभिषेक मिश्र तैनात रहेंगे। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। जरूरत पर चिकित्सक ऑन काल भी होंगे। होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट

होली के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद 76 एंबुलेंसों को अलर्ट पर रहने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के 15 हाट स्पॉट व सात एंबुलेंस भीड़ भाड़ के इलाके में रहेंगी। सभी चालकों व इएमटी की छुट्टी होली तक रद्द कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर डायल करें। एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी प्रभाकर यादव ने बताया कि होली त्योहार पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट रहेगी।
त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिन्हित किए गए स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सभी एंबुलेंस में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा एवं अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध है।
सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से संबंधित या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। 108 एंबुलेंस जल्द ही पहुंचकर हॉस्पिटल ले जाएगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध है।

-------------------
महिलाओं एवं बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं 2 साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed