फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity workers movement announced

विद्युत कर्मियों ने किया आंदोलन का एलान

Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 05 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers movement announced
विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को एक दिवसीय उपवास रखा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार विद्युत कर्मचारियों के साथ अन्याय करते हुए सुविधाएं देने में कोताही बरत रही है।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए समिति के जिला संयोजक वीर बहादुर सिंह ने कहा कि नौकरशाह, राजनीतिक तथा कारपोरेट के कुत्सित सहयोग से 14  जनवरी 2000 को ऊर्जा विभाग पुनर्गठन के नाम पर खेल किया गया।
विज्ञापन



तत्कालीन राज्य विद्युत परिषद के कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध किया लेकिन आज तक सरकार द्वारा किसी समझौते का पालन नहीं किया गया। 19 वर्षो में तीन पदोन्नति के वेतनमान की जगह अगली पे ग्रेड एवं एसीपी की व्यवस्था दी जा रही है। टाइम स्केल और पदोन्नति पर मिलने वाली वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि मजदूरों के दुर्घटना के समय विभाग के अधिकारी उन्हें पहचानने से इंकार कर देते हैं। जबकि एक संविदा कर्मचारी अपना जी जान लगाकर 24 घंटे कार्य करता है। चेताया कि एक दिवसीय उपवास के बाद भी अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो छह नवंबर से संघर्ष समिति के एलान द्वारा किए गए आंदोलन को शुरू किया जाएगा।



इस मौके पर सुनील सिंह, दीनानाथ मिश्र, अरुण सिंह, सत्येंद्र कुमार, विजय शंकर पांडेय, सहदेव चौबे, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, अजित प्रताप सिंह, फणींद्र सिंह, दिनेश सिंह, परशुराम वर्मा, आलोक कुमार, विजय शंकर आदि ने विचार रखा। संचालन कौशल कुमार पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed