{"_id":"67fabdc73ce4b8076c0fdda8","slug":"electricity-supply-was-restored-after-50-hours-but-cuts-continued-again-ballia-news-c-190-1-bal1001-137554-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 50 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल, फिर होती रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 50 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल, फिर होती रही कटौती
विज्ञापन
पूर। दो दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के कारण 50 घंटे से क्षेत्र के चार फीडरों की बिजली आपूर्ति चरमराई है। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी आने-जाने का क्रम जारी है।
बृहस्पतिवार को तेज आंधी एवं बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। चार फीडर गौरामदनपुरा, पहराजपुर,कड़सर और तुर्की दौलतपुर से जुड़े 100 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। 50 घंटे बाद किसी तरीके से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। कुछ घंटे रहने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं में काफी रोष है।
जेई मनोज यादव ने कहा कि तुर्की दौलतपुर फीडर और करमौता से मेन सप्लाई में फाॅल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित थी, अब ठीक है। निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
40 गांवों में चार घंटे भी सुचारू बिजली नहीं : नरही। विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 40 गांवों में 55 घंटे बाद बहाल बिजली की आपूर्ति फिर ठप हो गई। चार घंटे भी सही से बिजली नहीं रही कि कट गई। तीस बार कटौती हुई है। इस संबंध में अवर अभियंता विपिन सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर फाॅल्ट था जिसे ठीक कर लिया गया है। शनिवार की रात से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद