फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply remained disrupted throughout the night in more than 50 villages

Ballia News: 50 से अधिक गांवों में पूरी रात बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 01 Oct 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted throughout the night in more than 50 villages
बीते करीब एक माह से रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच शनिवार को आई आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। 50 से अधिक गांवों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। कई इलाकों में पोल तार क्षतिग्रस्त होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बीते करीब एक माह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। रोजाना किसी न किसी समय कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। कभी-कभी तेज हवाओं के साथ भी बारिश हो रही है। शनिवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के अधिकांश इलाकों में आंधी व तेज बारिश हुई। आंधी के चलते कई जगह पेड़ गिर गए और विद्युत पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई। टकरसन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही जो रविवार को सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। इसी तरह बांसडीह क्षेत्र में भी 25 से अधिक गांवों में आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार को पूरे दिन विद्युत विभाग के कर्मचारी पोल व तार को दुरुस्त करते रहे। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र रतसर, नवानगर आदि से जुड़े गांवों में आंधी-पानी के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। उधर, अधिकांश इलाकों में हुई तेज बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

आंधी-पानी के चलते कई इलाकों में डालियां टूटकर पोल व तारों पर गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकांश इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कई जगह पोल व तारों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed