फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply falters in rural areas amid rain

Ballia News: बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Sun, 24 Sep 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply falters in rural areas amid rain
बलिया। लगातार बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बसंतपुर उपकेंद्र के भरौली फीडर से जुड़े 22 गांवों में जहां 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई वहीं अन्य 35 गांवों में 20 घंटे से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में बिजली की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पा रही है। खासकर बारिश होते ही बिजली की आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ाने लगती है। बीते तीन सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश के बीच आए दिन किसी न किसी इलाके की आपूर्ति ध्वस्त हो जा रही है। शुक्रवार की रात को सोहांव ब्लॉक क्षेत्र में तेज बारिश के बीच बसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 22 गांवों में ठप हुई आपूर्ति शनिवार की देररात बहाल हुई। इसी तरह शनिवार की रात में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इसके चलते अलग-अलग इलाकों के 50 गांवों में आपूर्ति ठप रही जो रविवार को दोपहर में बहाल हो सकी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मनियर पर तकनीकी खराबी के कारण करीब 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात में मनियर उपकेंद्र की ट्राली में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते रविवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि ट्राॅली में आई गड़बड़ी को ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं लेकिन फाॅल्ट पकड़ में नहीं आने के कारण अभी आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के बीच फॉल्ट को ठीक करने में दिक्कत होने के कारण कुछ इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई जो बहाल हो चुकी है। अन्य स्थानाें पर भी कार्य चल रहा है, जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed