फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity should be provided to the left out areas and newly developed areas

Ballia News: विद्युतीकरण से छूटे क्षेत्रों और नई बसावट वाले इलाकों में पहंुचाई जाए बिजली

Sun, 23 Mar 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity should be provided to the left out areas and newly developed areas
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थिति सभागार में शनिवार को सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें विद्युत व्यवस्था सुधारने पर जनप्रतिनिधियों का जोर रहा। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी न देने पर नाराजगी जताई। सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत निगम के अभियंता से कहा कि विद्युतीकरण से छूटी हुई आबादी वाले क्षेत्रों एवं नई बसावट वाले इलाकों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की प्रगति से संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी समय से अवगत कराया जाय। गर्मी के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से सूची प्राप्त कर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में वृद्धि कराई जाए। बीएसए से कहा कि जनपद में जर्जर परिषदीय विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएं तथा कब तक नए भवन बन जाएंगे, इसकी भी आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने जर्जर आयुष अस्पतालों एवं होम्योपैथिक अस्पतालों के नए भवन निर्माण में विलंब पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

कहा कि माल्दा से डूहा बिहरा तक की सड़क जर्जर की मरम्मत तत्काल की जाय। साथ ही जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, संबंधित जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराया जाय। कहा कि जनपद में चिकित्सकों के रिक्त पदों व स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाए। सांसद सनातन पाण्डेय ने पहाड़ीपुर ग्राम में विद्युत की समस्या का उठाया। कहा कि गोपाल नगर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों सहित अन्य सड़कों को तत्काल ठीक किया जाय। रसड़ा से कासिमाबाद तक सड़क चौड़ीकरण में किसानों को मुआवजा अवश्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने उठाए मुद्दे : विधायक सिकंदरपुर जियाउद्दीन रिजवी ने लीलकर में बिजली के पोल शिफ्ट करने व पूर ग्राम में राजभर बस्ती में विद्युत का तार घरों के ऊपर से दूसरी जगह शिफ्ट करने के मुद्दे को उठाया। विधायक फेकना संग्राम सिंह यादव ने कहा कि फेफना से चितबड़ागांव के मध्य स्थित जर्जर सेतु की मरम्मत शीघ्र कराई जाए। विधायक बैरिया जयप्रकाश अंचल ने कहा कि इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम में राशन वितरण में लापरवाही बरती जा रही है। विधायक बेल्थरा रोड हंसू राम ने कहा कि भीमपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की कार्यवाही शीघ्र की जाय। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को शासन द्वारा 14 कार्यों की स्वीकृति की सूची संबंधित जनप्रतिनिधियों को देने का निर्देश दिया।


------
बांसडीह तहसील को माडल बनाने की उठी आवाज
बांसडीह विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह ने कहा कि बांसडीह तहसील को मॉडल तहसील बनाया जाए। बांसडीह पुरानी रजिस्ट्री ऑफिस को तोड़कर नया बनाया जाए। कहा कि सरयू पार दियारा भगड़, चकविलियम टुकड़ा नंबर दो आदि गांवों का सर्वे कराकर विद्युतीकरण एवं ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाया जाए। । सुखपुरा,रिगवन,मनियार सहित सहतवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित चिकित्सकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed