{"_id":"61b244d513500b093c776705","slug":"electricity-department-issued-rc-for-recovery-of-3-98-crore-from-293-defaulters-ballia-news-vns627027795","type":"story","status":"publish","title_hn":"293 बकायेदारों से 3.98 करोड़ वसूली के लिए विद्युत विभाग ने जारी की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
293 बकायेदारों से 3.98 करोड़ वसूली के लिए विद्युत विभाग ने जारी की आरसी
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद अधिकांश विद्युत बकायेदार धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। सरकार ने सुविधा देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू किया फिर भी बकाएदारों ने रुचि नहीं ली। अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्युत वितरण द्वितीय के 293 बकायेदारों से 3.98 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी किया है। यह सभी बकाएदार एक लाख से अधिक के हैं।
जिले में विद्युत विभाग का 300 करोड़ से अधिक का बकाया 255952 बकायेदारों के यहां है। हालांकि अब तक केवल 21559 बकायेदारों ने ही बकाया जमा किया है। बकाएदारों को सुविधा देने के लिए सरकार ने 20 अक्तूबर को एकमुश्त समाधान योजना को लागू करते हुए सितंबर महीने तक के बकाये पर घरेलू, निजी नलकूप व कामर्शियल उपभोक्ताओं को अलग-अलग सरचार्ज में छूट देने की व्यवस्था की। हालांकि पहले 30 नवंबर तक समय सीमा थी जिसे फिर बढ़ा कर 15 दिसंबर तक किया गया है। इसके बावजूद अभी तक 21559 बकाएदारों ने ही बकाया जमा किया। विभाग की ओर से नोटिस भेजे जाने के बावजूद अधिकांश बकायेदारों ने रुचि नहीं दिखाई। यह देखते हुए विभाग ने एक लाख से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता की मानें तो एक लाख से अधिक वाले क्षेत्र के कुल 293 बकायेदारों से 3.98 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी कर जिला प्रशासन को भेजा गया है। अब जिला प्रशासन की ओर से इन बकायेदारों की वसूली कराई जाएगी। बताया कि जो भी बकायेदार एकमुश्त समाधान योजना में शामिल नहीं होंगे उनसे वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के 293 बकायेदारों से वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई है। सभी बकायेदार एक लाख से अधिक के हैं। इन बकायेदारों से जिला प्रशासन की ओर से वसूली कराई जाएगी।