फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity bill of Rs 91.32 crore outstanding on 10264 people, connection will be cut

Ballia News: 10264 लोगों पर 91.32 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया, कटेगा कनेक्शन

Tue, 27 Aug 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of Rs 91.32 crore outstanding on 10264 people, connection will be cut
बलिया। करोड़ों रुपये बकाया वसूली के लिए बिजली निगम मंगलवार से अभियान चलाकर कनेक्शन काटेगा। इसके लिए जेई के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। अभियान के पहले दिन शहर के विशुनीपुर मोहल्ले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर के अंदर बिजली कनेक्शन के 43654 उपभोक्ता हैं। इनमें से 10264 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके ऊपर 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। विभाग ने इस तरह के उपभोक्ताओं को चिह्नित कर लिया है। इनके ऊपर विभाग को 9.32 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। विभाग की तरफ से 10 हजार रुपये से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी कर दिया है। इसके बाद भी बकायेदारों बिल नहीं जमा कर रहे। इनमें छह हजार उपभोक्ता 25 हजार व चार हजार उपभोक्ता एक लाख से अधिक के बकायेदार हैं। बकायेदारों की सूची टीम को उपलब्ध करा दी गई है। टीम में जेई के अलावा मीटर रीडर, लाइनमैन के साथ सुरक्षा के जवान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

बिल त्रुटि मिलने पर तत्काल होगा समाधान : बिजली निगम के वसूली अभियान के दौरान बिल त्रुटि मिलने पर किसी तरह का समय नहीं दिया जाएगा। बिल में गड़बड़ी मिलने के बाद जेई मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे, इसमें किसी तरह की दिक्कत होने पर सूचना विभाग के अधिकारी को देंगे। विभाग में इसके लिए एक टीम मौजूद रहेगी, जो बिल की गड़बड़ी को तत्काल दूर करेगी। इसके बाद उपभोक्ता बिल जमा करता है तो उसका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। अगर बकाया बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed