फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elections are over, now development works will get momentum

बीता चुनाव, अब विकास कार्यों को मिलेगी गति

Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Elections are over, now development works will get momentum
बलिया। विधानसभा चुनाव के कारण कर विकास कार्य प्रभावित हो गए थे। कई कार्यों के लिए शासन ने धन जारी किया लेकिन आचार संहिता के कारण रुके थे। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में करीब एक पखवारा ही शेष है। इसको देखते हुए अधिकारी विकास कार्यों को गति देने में जुट गए हैं। हालांकि अभी आचार संहिता लागू है जो विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद ही समाप्त होगा। लेकिन संचालित कार्यों में तेजी लाने की तैयारी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर लागू हुई आचार संहिता जहां नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हो सका वहीं संचालित कार्य भी प्रभावित हो गए। जिले में छोटी-बड़ी 150 से अधिक परियोजनाएं संचालित हैं। इसमें 50 लाख से अधिक की कुल 128 परियोजनाएं संचालित हैं लेकिन अब तक महज 13 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी है। लंबित परियोजनाओं में सबसे अधिक जल निगम विभाग की 63 परियोजनाएं हैं। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकांश परियोजनाएं आधी-अधूरी पड़ी हैं। अधिकारियों की मानें तो फिलहाल आचार संहिता लागू रहने के कारण नए परियोजनाओं के लिए धन जारी करना संभव नहीं होगा लेकिन जो परियोजनाएं संचालित थीं और चुनावी कार्य के चलते प्रभावित थी उन परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

दो मार्गों व एक पुलिया निर्माण के लिए पड़ा है 105.76 लाख
बलिया। जिले के सारंगपुर में पुलिया एवं पहुंच मार्ग के लिए शासन ने पूर्वांचल विकास निधि के तहत 105.50 लाख की स्वीकृति दी थी। बतौर दूसरी क़िस्त 31.65 लाख भी जारी कर दिया। इसी तरह बलिया बांसडीह मार्ग पर साहोडीह से चंवरी तक संपर्क मार्ग के नव निर्माण के लिए पूर्वांचल विकास निधि से 3.50 लाख की स्वीकृति दी थी। इस कार्य के लिए भी शासन ने दूसरी क़िस्त 74.11 लाख जारी किया। हालांकि यह इन दोनो कार्यों के लिए जारी कुल 105.76 लाख की धनराशि जिले पर उपलब्ध है और आचार संहिता की समाप्ति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मार्गों के निर्माण को शुरू होगी टेंडरिंग प्रक्रिया
बलिया। करीब ढाई माह पहले शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तबत जनपद के फेफना विधानसभा में 12 मार्गों के निर्माण के लिए 298.83 लाख की स्वीकृति दी। इसके तहत गड़वार, सोहांव, हनुमानगंज ब्लॉक के गांवों में इंटरलाकिंग, सीसी आदि का कार्य होना है। निर्माण शुरू करने के लिए शासन की ओर से करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई। लेकिन टेंडरिंग आदि कार्य पूरा नहीं हो सका और इसी बीच आचार संहिता लागू हो गया। अधिकारियों का कहना है फिलहाल आचार संहिता की समाप्ति का इंतजार है। इसके बाद इन कार्यों को गति देने का काम किया जाएगा।

पूर्व से संचालित कार्यों को वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल आचार संहिता लागू है, इसकी समाप्ति के बाद ही शासन से मिले धन को जारी किया जाएगा और नए परियोजनाओं को भी गति देने का कार्य किया जाएगा।
- प्रवीण वर्मा, सीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed