{"_id":"676316e55d65f3ccef039418","slug":"election-will-be-held-again-for-the-post-of-president-ajay-becomes-general-secretary-by-one-vote-ballia-news-c-190-1-bal1001-129124-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अध्यक्ष पद के लिए फिर होगा चुनाव, एक वोट से अजय बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अध्यक्ष पद के लिए फिर होगा चुनाव, एक वोट से अजय बने महासचिव
विज्ञापन
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के हुए मतदान में बुधवार को देर शाम तक अध्यक्ष एवं महासचिव के पद पर पड़े मतों की गणना संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार दूबे एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र बहादुर सिंह काे बराबर-बराबर यानी 155-155 मत प्राप्त हुए। वहीं, महासचिव पद पर मात्र एक मत से अजय कुमार पांडेय ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र बहादुर सिंह को पराजित कर निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
द सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष पद व महासचिव पद हेतु चुनाव हुआ। जिसमें 354 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें जितेंद्र बहादुर सिंह को 155, देवेंद्र नाथ दुबे को 155, नागेंद्र नाथ तिवारी को 34, विजय शंकर चौबे को पांच तथा मुक्तिनाथ उपाध्याय को तीन मत और नोटा को दो मत मिला। महासचिव पद पर ललन कुमार यादव को 46, शैलेश कुमार ठाकुर को 74, अजय कुमार पांडे को 116, सत्येंद्र बहादुर सिंह को 115 और नोटा को 03 मत मिला। चुनाव अधिकारी पीएन सिंह ने उम्मीदवारगण से राय लेने व सहमति के उपरांत पुनः अध्यक्ष पद हेतु चुनाव की घोषणा की। इसके उपरांत चुनाव अधिकारी द्वय विद्यासागर मिश्रा तथा पीएन सिंह शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया है। बता दें कि इसके अलावा अन्य पद का निर्वाचन पूर्व में निविरोध हो गया था।