फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Election held for eight wards of Co-operative Bank Management Committee

सहकारी बैंक प्रबंधक कमेटी के आठ वार्डों के लिए हुआ चुनाव

Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Election held for eight wards of Co-operative Bank Management Committee
बलिया। सहकारिता चुनाव के तहत सोमवार को जिला सहकारी बैंक प्रबंधक कमेटी का चुनाव कराया गया। कुल 14 वार्ड के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। छह वार्ड के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था लिहाजा केवल आठ वार्ड के लिए मतदान कराया गया। आरोप-प्रत्यारोप के चलते मतदान के दौरान कुछ देर तक अफरातफरी रही। हालांकि आरओ व पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभाल लिया। चुनाव को लेकर जिला सहकारी बैंक के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। देरशाम तक मतगणना जारी रही।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के संचालन को प्रबंधकीय समिति का गठन किया जाता है। इसमें कुल 14 वार्ड के लिए अलग-अलग संचालक होते हैं। छह वार्डों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया लिहाजा इन वार्डो के संचालक निर्विरोध हो गए। शेष आठ वार्डों के लिए कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे। इन वार्डों के लिए सोमवार की सुबह 10 बजे से अपराह्न तक मतदान कराया गया और अपराह्न बाद मतगणना शुरू की गई जो देरशाम तक चलता रहा। मतदान के दौरान बैंक के पूर्व चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते मतदान स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस ने उन्हें शांत करते हुए मतदान स्थल से बाहर कर दिया। सहकारिता चुनाव को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। टीडी कॉलेज चौराहा-सिविल लाइन मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया गया था। पूरे दिन मौके पर फोर्स डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed