{"_id":"6049f32a2e5b0a45f41be1a9","slug":"elderly-prisoner-died-during-treatment-sentenced-to-life-imprisonment-in-ballia-district-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजीवन कारावास की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजीवन कारावास की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
Thu, 11 Mar 2021 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Mar 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के बलिया जिला कारागार में बंद वृद्ध कैदी की बुधवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन की ओर से कैदी के परिवार वालों को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक हत्या के आरोप में अगस्त 2016 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि से ग्रसित था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा निवासी नागेंद्र सिंह(84) को हत्या के आरोप में जनपद न्यायालय, हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट की ओर से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से कैदी 17 अगस्त 2016 से सजा काट रहा था। वह शुगर, ब्लड प्रेशर व हृदयरोग से पीड़ित था।
विज्ञापन
उसकी तबीयत नौ मार्च 2021 को अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो यहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
बलिया जिला कारागार के जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि कैदी आजीवन सजा काट रहा था। वह ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदयरोग से ग्रसित था। उसकी उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई है।