फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly prisoner died during treatment sentenced to life imprisonment in ballia district jail

यूपी: आजीवन कारावास की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 Mar 2021 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Mar 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Elderly prisoner died during treatment sentenced to life imprisonment in ballia district jail
demo pic

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला कारागार में बंद वृद्ध कैदी की बुधवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन की ओर से कैदी के परिवार वालों को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक हत्या के आरोप में अगस्त 2016 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि से ग्रसित था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा निवासी नागेंद्र सिंह(84) को हत्या के आरोप में जनपद न्यायालय, हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट की ओर से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से कैदी 17 अगस्त 2016 से सजा काट रहा था। वह शुगर, ब्लड प्रेशर व हृदयरोग से पीड़ित था।
विज्ञापन


उसकी तबीयत नौ मार्च 2021 को अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो यहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी बुधवार को मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया जिला कारागार के जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि कैदी आजीवन सजा काट रहा था। वह ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदयरोग से ग्रसित था। उसकी उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed