फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight policemen, including 16 and Rasra Kotwal of Model Tehsil, got positive

रसड़ा कोतवाली समेत सीएचसी रसड़ा पहुंचा कोरोना

Thu, 16 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eight policemen, including 16 and Rasra Kotwal of Model Tehsil, got positive
सीएचसी रतसर परिसर में लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में 24 घण्टे में आई रिपोर्ट में 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 609 हो गई है। अब तक कुल 563 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 319 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 285 हैं।
विज्ञापन

पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि नगर के मॉडल तहसील में 16 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें 12 लेखपाल, दो कानूनगो, एक बाबू व एक चपरासी शामिल हैं। इसके अलावा कदम चौराहा गौशाला रोड में एक, बेदुआ में एक, आवास विकास कालोनी में एक, टैगोर नगर में एक, मिड्ढी में एक, शास्त्रीनगर में चार, राजपूत नेवरी में एक, गोपाल बिहारी कालोनी में एक, लोहापट्टी में एक पॉजिटिव केस मिला है। जबकि हल्दी में एक, बैरिया के जमालपुर में एक, रेवती के कुशवरी में एक पॉजिटिव केस मिला हैं। वही रसड़ा कोतवाली में सात, सीएचसी रसड़ा में तीन, रसड़ा में एक, सीओ रसड़ा कार्यालय में एक, स्टैंट बैंक रसड़ा में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दे कि रसड़ा कोतवाल, दक्षिणी चौकी इंचार्ज समेत आठ लोग पॉजिटिच पाए गए है। जबकि रसड़ा सीएचसी में तैनात डाक्टर समेत तीन संक्रमित पाए गए हैं। उधर, स्टेट बैंक में भी कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए है। वही मॉडल तहसील बलिया में अकेले 16 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 645 मरीज हो गए हैं। जबकि नौ की मौत हो चुकी है। बता दे कि गुरुवार को पूर्व मंत्री की मौत कोरोना से लखनऊ में हो गई है। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पाव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी घर कोरोना से अछूता नहीं रह पाएगा। आज नए मिले सभी मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed