{"_id":"59fe00b84f1c1b86698b976c","slug":"eight-nominations-for-the-post-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए हुए आठ नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए हुए आठ नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करती उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव में नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि सभासद पदों के लिए पांच दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
नामांकन के चौथे दिन शनिवार को मॉडल तहसील के एसडीएम कोर्ट में बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती संध्या पांडेय ने नामांकन किया। इसके अलावा सभासद पद के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बलिया नगर पालिका के सभासद पद के लिए कुल 20 पर्चे की बिक्री हुई। चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों मनोज कुमार सिंह, राघवेन्द्र व पार्वती ने नामांकन किया। इस नगर पंचायत के सभासद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। इस नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के तीन सभासद पद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
बेल्थरारोड। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को अनिल कुमार गुप्त ने नामांकन पत्र दाखिल कर खाता खोला। सभासद पद के लिए शनिवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चौथे दिन भी अध्यक्ष पद के लिए एक व सभासद पद के लिए पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
रसड़ा। नगर पालिका चुनाव में चौथे दिन भी अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जबकि सभासद पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शनिवार को सभासद पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चे ख़रीदे जबकि अध्यक्ष पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। 25 वार्ड के लिये अब तक सभासद पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। अब तक अध्यक्ष पद के 12 पर्चे व सभासद के लिए 144 पर्चे की बिक्री हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।
सिकंदरपुर। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में नामांकन के चौथे दिन शनिवार को सदस्य पद के लिए दो पर्चा दाखिल किया गया। दोनों पदों के लिए चौथे दिन कुल 24 पर्चे बेचे गए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 21 पर्चे की बिक्री की गई। यह जानकारी अध्यक्ष पद के आरओ रमेश कुमार सिंह व सभासद पद के आरओ डॉ अनवारुल हक अंसारी ने दी। नामांकन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये एसडीएम राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुब के आलवा पुलिस बल मौजूद रहे।
बैरिया। नगर पंचायत चुनाव के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चे नहीं बिके और न ही किसी ने नामांकन ही किया। जबकि सभासद पद के लिए कुल सात पर्चे बेचे गए और कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
बांसडीह। तहसील परिसर में चार नगर पंचायतों के लिए नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। चौथे दिन शनिवार को सहतवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से मनीषा वर्मा पत्नी राजकुमार वर्मा ने नामांकन किया। एक निर्दल गीता पत्नी अरविंद ने भी अपना नामांकन किया। इस नगर पंचायत के सभासद पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सहतवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आठ व सभासद पद के लिए पांच फार्म बिके। इसके अलावा रेवती नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निर्दल सुनैना पत्नी रामनाथ पांडेय ने नामांकन किया। सभासद पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस नगर पंचायत के केवल सभासद पद के लिए पांच फार्म बिके। बांसडीह नगर पंचायत के सभासद पद के लिए 15 व मनियर नगर पंचायत के सभासद पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मनियर नगर पंचायत के सभासद पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां केवल सभासद पद के लिए पांच फार्म की बिक्री हुई।